एक अकेला योद्धा, सामने खतरनाक साइबर माफिया! कौन जीतेगा ये जंग?

संध्या समय न्यूज संवाददाता


सोनू सूद की धमाकेदार एक्शन फिल्म ‘फतेह’ अब टीवी पर आने वाली है। ये फिल्म पहली बार पूरी दुनिया में दिखेगी 22 जून, रविवार को रात 8 बजे सिर्फ स्टार गोल्ड पर। ‘फतेह’ की कहानी है फतेह सिंह की जो एक भूतपूर्व स्पेशल ऑप्स ऑफिसर है। जब एक मासूम लड़की को साइबर क्राइम गैंग अगवा कर लेता है, तो वो फिर से अपने जूते पहनता है और निकल पड़ता है एक मिशन पर। ये बचाव की कोशिश जल्द ही एक बड़ी जंग बन जाती है डिजिटल दुनिया के खतरनाक अपराधियों के खिलाफ।

सोनू सूद ने कहा,”मैं हमेशा से जानता था कि अगर कभी फिल्म बनाऊंगा, तो पहली फिल्म एक्शन पर ही होगी। Fateh में इंटरनेशनल लेवल का एक्शन है, लेकिन बहुत देसी अंदाज़ में। हर फाइट के पीछे एक मकसद है – सिर्फ दिखावे के लिए एक्शन नहीं है।”

फरवरी 26 बॉक्स ऑफिस : ‘ओ रोमियो’ की जीत, ‘अस्सी’ को झटका

अपने किरदार के बारे में सोनू सूद ने कहा, “मेरे करियर में बहुत कम रोल ऐसे आए जो फिज़िकल और इमोशनल दोनों लेवल पर मुझे चुनौती दें। फतेह सिंह एक ऐसा ही किरदार है जो बुराई से लड़ेगा और अपनों के लिए जान भी देगा।

शिव ज्योति राजपूत ने कहा,”फतेह” सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, ये एक सच्चाई भी दिखाती है साइबर क्राइम की, जो आज हर जगह फैल रहा है। मेरा किरदार इसी से जूझता है। गाँव हो या शहर, आज हर कोई डिजिटल दुनिया में है, और वहीं से शुरू होती है असली परेशानी। मैं खुद 22 जून को स्टार गोल्ड पर ये फिल्म ज़रूर देखूंगी, पॉपकॉर्न के साथ.”

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now