दिल्ली के यशोभूमि फ्लाईओवर के पास एक भीषण सड़क हादसा

संदिप कुमार गर्ग


नई दिल्ली। द्वारका में यशोभूमि फ्लाईओवर के मंगलवार देर रात करीब 12:20 बजे पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, दो गाड़ियों के बीच हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों में आग लग गई और इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही जलकर मौत हो गई है। दमकल विभाग को हादसे की सूचना मिलने के बाद उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

बता दे कि दमकल कर्मियों ने बताया कि दोनों गाड़ियां जल रही थीं। राहत कार्य के दौरान इको वैन से एक व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद हुआ है दूसरी गाड़ी में सवार ड्राइवर और अन्य लोग समय रहते वाहन से बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बचाई गई और हादसे में मारे गए व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। आग लगने के कारण और दुर्घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने के लिए पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

बता दे कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टक्कर के बाद गाड़ियों में आग क्यों लगी, दोनों कारें तेज स्पीड में रही होंगी और ईधन के रिसाव के कारण आग भड़की गई जिसके कारण घटना की भयावहता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now