पति-पत्नी राज में 8 लोकसभा क्षेत्रों में 88 नरसंहार, 674 ने गंवाई थी जान; नीरज

राम नरेश


पटना। लालू राबड़ी के शासनकाल में जो नरसंहार हुए हैं, तेजस्वी यादव उसके बारे में बोले, क्योंकि अब अंतिम चरण का चुनाव है। जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है, वहां 88 नरसंहार हुए थे। ऐसे में वहां की जनता जवाब मांग रही है। इंडी गठबंधन के नेता जवाब दें।

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल में हुए नरसंहार को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से इसका जवाब मांगा है।

जेडीयू प्रवक्ता ने एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें लालू-राबड़ी के शासनकाल में हुए 118 नरसंहार का जिक्र किया गया है। इसके माध्यम से वह इन 8 लोकसभा क्षेत्रों में हुए 88 नरसंहार में 674 लोगों की मौत का दावा किया है।

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव से माता-पिता के शासन में हुए कांड का हिसाब मांगा है। साथ ही दावा किया कि जनता इस बार आरजेडी से राजनीतिक संहार के लिए तैयार है।

नीरज कुमार के मुताबिक जहानाबाद में 26 नरसंहार हुए और उसमें 285 लोगों की मौत हुई थी। सासाराम में 5 नरसंहार हुए और 22 लोगों की मौत हुई. आरा में 31 नरसंहार हुए और 188 लोगों की जान गई थी। बक्सर में 2 नरसंहार में 16 लोगों की मौत हुई थी। पटना में 15 नरसंहार हुए और 96 लोगों की मौत हुई, जबकि नालंदा में 4 नरसंहार में 16 लोगों की मौत हुई थी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now