लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले 11 लोग गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सेक्टर 49 नोएडा थाने की पुलिस ने बैंक से लोन दिलवाने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनके साथ ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष एवं नौ महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 25 मोबाइल फोन, 81 डेटा शीट भी बरामद किया गया है। इन लोगों ने होशियारपुर के शर्मा बाजार में फर्जी कॉल सेंटर खोला था। ठगी का पैसा जिस बैंक खाते में आता था। वह कर्नाटक के एक व्यक्ति के नाम पर था। जिसे उन्होंने दस हजार रुपये प्रतिमाह के किराए पर ले रखा था।

डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया है कि ने क्विक रिस्पांस टीम व थाना सेक्टर-49 पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा। जो कि लोन और बीमा पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे थे। पकड़े गए लोगों की इनकी पहचान आशीष कुमार उर्फ अमित, जितेंद्र वर्मा उर्फ अभिषेक व 09 महिलाएं जिसमें निशा उर्फ स्नेहा, रेजू उर्फ दिव्या, लवली यादव उर्फ श्वेता, पूनम उर्फ पूजा, आरती कुमारी उर्फ अनन्या, काजल कुमारी उर्फ सुर्ती , सरिता उर्फ सुमन, बबीता पटेल उर्फ माही, और गरिमा चौहान उर्फ सोनिया हुई है। डीसीपी के मुताबिक इस कॉल सेंटर व फर्जीवाडे रैकेट का संचालक आशीष कुमार उर्फ अमित है। जिसने होशियारपुर में कॉल सेंटर खोला था। वहीं उसका संचालन भी कर रहा था। यहीं अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एनसीआर को छोडक़र बाहरी राज्यों के लोगों को मोटी कमाई के लालच में लोन व बीमा के नाम पर धोखाधड़ी का काम कराता था। बाकी लोग कमीशन पर काम करते थे। जो जितने क्लाइंट फंसाता था उसे उतना पैसा कमीशन कैश में मिलता था।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now